Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री

 

काठमांडू, चैत  २ – कनाडा के नए प्रधानमंत्री पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को पद की शपथ ली है । ५९ वर्षीय कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है । जस्टिन ट्रूडो ने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी । लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे । उम्मीद है कि कार्नी आने वाले दिनों या हफ्तों में आम चुनाव की घोषणा कर सकते है ।
कार्नी को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना होगा जिसमें पहली बड़ी चुनौती तनावपूर्ण यूएस–कनाडा संबंधों को संबोधित करना होगा, जो अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं ।
इस साल चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी की हार की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ट्रंप ने टैरिफ के रूप में आर्थिक युद्ध की घोषणा कर दी और पूरे देश को ५१वें राज्य के रूप में अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी । अब इन बदले समीकरण के चलते लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त मिलने के दावे किए जा रहे है ।.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *