Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी प्रशासन तैयार कर रहा है ४३ देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा से प्रतिबंधित करने की एक नई सूची

 

काठमांडू, चैत २ – द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन ४३ देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने से प्रतिबंधित करने के लिए एक नई सूची तैयार कर रहा है।
प्रस्ताव में भूटान के साथ ही ११ देश के नागरिकों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाए जाने का उल्लेख है । इस सूची में अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लिबिया, नर्थ कोरिया, सोमालिया, सुडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन है ।
इसी तरह, जिन देशों में वीजा प्रतिबंधित होगा उनमें बेलारूस, इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार, पाकिस्तान, रूस, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं ।
इसी तरह, यदि ६० दिनों के भीतर ही कुछ और देश भी इस सूची में शामिल हो सकते हैं वे हैं अंगोला, एंटीगुआ, बारबुडा, बुर्किना फासो, कंबोडिया, कैमरून, केप डिर्ड, चाड, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य हैं ।  इसी तरह इस सूची में डोमिनिका, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, लाइबेरिया, मलाबी, माली, मॉरिटानिया, सेंट किट्स और नेबिस, सेंट लूसिया, साओ टोम और प्रिंसिपे, वानुअतु और जिम्बाब्वे को भी यात्रा प्रतिबंध की सूची में रखा गया है यदि वे ६० दिनों के भीतर अपनी चिंताओं का समाधान नहीं करते हैं तो उन्हें यात्रा प्रतिबंधों की सूची में डाल दिया जाएगा ।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डा. सीके राउत निर्विरोध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com