Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौनियार सेवा समिति ने अनुशासित ढंग से मनाया होली मिलन समारोह

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।प्रत्येक बर्ष की भांति इस बार भी रौनियार सेवा समिति जनकपुरधाम ने अनुशासित ढंग से होली मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ होली मिलन समारोह गुरूवार को मनाया। रौनियार सेवा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राम बाबू साह की अध्यक्षता में संपन्न इस होली मिलन समारोह के प्रमुख अतिथि रौनियार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव नाथ गुप्ता ने थे। उन्होंने कहा कि रौनियार समाज बच्चे को शिक्षित करें तथा समाजसेवा में लगे। होली मिलन समारोह में जनकपुरधाम के सभी रौनियार परिवार के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में 65से 70बर्ष के 20महिला तथा पुरुषों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेल का आयोजन किया गया था। होली मिलन के दौरान एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दुसरे को गले मिले।इस होली मिलन समारोह में लजीज व्यंजनों का लोग लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष पूरन गुप्ता,रौनियार सेवा समिति भवन के व्यवस्थापन समिति के सदस्य सचिव पंकज आजाद, निर्माण व्यवसायी संघ धनुषा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश साह, संरक्षक चंदेश्वर प्रसाद साह,बलराम प्रसाद गुप्ता,राधे श्याम प्रसाद गुप्ता,हरि नारायण साह, अरूण कुमार गुप्ता, प्रह्लाद साह, गणेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लाल बावू साह, श्याम प्रसाद साह सहित समिति के संरक्षक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, सलाहकार, युवा मंच के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में रौनियार युवा मंच ने अहम भूमिका निभाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed