Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तस्वीर जलाने को आधार बनाकर किसी को गिरफ्तार करना उचित नहीं – प्रचंड

 

काठमांडू, चैत ४ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि किसी की तस्वीर जलाने को आधार बनाकर किसी को गिरफ्तार करना उचित नहीं है ।
रविवार की दोपहर उन्होंने सोशल नेटवर्क फेसबुक पर लिखा कि लोकतंत्र में विरोध के कई रूप होते हैं और तस्वीरें जलाना उचित विरोध नहीं है । प्रचंड ने कहा कि ‘लोकतंत्र में विरोध के विभिन्न रुप होते हैं । फोटो जलाने को लेकर गिरफ्तार करना उचित नहीं है । ’ पुलिस ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्वप्रधानमंत्री प्रचंड की तस्वीर जलाने को लेकर निराजन बम को रविवार को गिरफ्तार किया था । राप्रपा निकट राष्ट्रीय प्रजातान्त्रिक युवा संगठन के सदस्य सचिव बम ने शनिवार हेटौंडा में प्रचण्ड के फोटो को जलाया था । प्रचण्ड ने सिन्धुपाल्चोक में पूर्वराजा को लक्षित करते कुछ अभिव्यक्ति व्यक्त किए थे जिसके विरोध में बम ने प्रचंड की तस्वीर जलाई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *