Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम कोसी, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश में बर्फबारी की संभावना वहीें, मधेस, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना

 

काठमांडू, चैत ४ – देश के कुछ भू भागों में आज वबारिश और बर्फबारी होने की संभावना है । कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की भी संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुदूरपश्चिम कोसी, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के कुछ भाग में हल्की बारिश की संभावना है । मौसमविद् का कहना है कि “सुदूरपश्चिम कोसी, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली भूभाग में बर्फबारी की भी संभावना है ।
आज काठमांडूं उपत्यका में बारिश नहीं होने की संभावना है । सामान्य रुप से बदली छाई रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी । देश के कुछ भू भागों में आज तेज हवा चलने की भी संभावना है । कोसी, मधेस, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की संभावना है । “कोसी, मधेस, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की संभावना है । मौसमविद् का कहना है कि “अपराह्न के बाद इन प्रदेशों में तेज हवा चलने की संभावना है ।” कल भी पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बु के साथ ही कुछ जिलों में तेज हवा चली थी । तेज हवा चलने के कारण हवाई सेवा प्रभावित होने की संभावना की भी जानकारी विभाग ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *