Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय परीक्षा बोड – एसईई की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी

 

काठमांडू, चैत ४ – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय ने इस वर्ष की माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसइई) की पूरी तैयारी कर ली है । परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय, कक्षा–१० की परीक्षा नियन्त्रक नन्दलाल पौडेल ने बताया है कि चैत ७ गते से देशभर में एक ही साथ शुरु हो रही एसइई परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र, सिम्बोल नम्बर, उत्तरपुस्तिका और अन्य सामग्री प्रत्येक जिलाओं में पहुँचाने की जानकारी भी दी है । परीक्षा नियन्त्रक पौडेलले ने कहा कि – ’गत वर्ष २०८० की एसइई की परीक्षा में चार लाख ६४ हजार सात सौ ८५ परीक्षार्थी सहभागी थे । इस वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ४९ हजार दो सौ ८६ बढ़ी है । इन्हें मिलाकर इस बार पाँच लाख १४ हजार ७१ विद्यार्थी हैं ।
कार्यालय ने इस वर्ष की एसइई परीक्षा के लिए देशभर में दो हजार ७९ परीक्षा केन्द्र निर्धारण की है । परीक्षा में एक सौ ५० तक परीक्षार्थी होंगे वही केन्द्र में एक सहायक केन्द्राध्यक्ष होंगे । २० विद्यार्थी पर एक निरीक्षक को लगाया जाएगा । परीक्षा में ७५से कम परीक्षार्थी होने वाले केन्द्र में सहायक केन्द्राध्यक्ष नहीं रखें जाने की भी जानकारी दी गई है ।
इस बार एसइई में बाल सुधार केन्द्र और कारागार मिलाकर तीन विद्यालय बाहर के केन्द्र निर्धारण की गई है । परीक्षा नियन्त्रक पौडेल बताया कि काठमांडू और दैलेख के दो कारागार तथा भक्तपुर के बाल सुधार गृह में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है ।
इस वर्ष की एसइई में कीर्तिपुस्थित सफलता एचआईभी शिक्षा सदन के विद्यार्थी भी सहभागी होंगे । यहाँ से चार एचआइभी सङ्क्रमित विद्यार्थी एसइई की परीक्षा देंगे ।
एसइई की परीक्षा चैत ७ से शुरु हो रही है । यह परीक्षा १९ गते सम्पन्न होगी । परीक्षा सुबह ८ बजे से लेकर सुबह ११ बजे तक सञ्चालन की जाएगी । परीक्षा तालिका अनुसार पहले दिन चैत ७ गते अनिवार्य अंग्रेजी विषय, उसी दिन संस्कृत वेदविद्याश्रम से अनिवार्य संस्कृत और मदरसा से अनिवार्य अरबी भाषा की परीक्षा भी होगी । चैत ८ गते अनिवार्य नेपाली विषय, गैरनेपाली विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी (इलेक्टिभ इङलिस) की परीक्षा होगी । चैत १० गते अनिवार्य गणित और चैत १२ गते अनिवार्य विज्ञान तथा प्रविधि एवं संस्कृत की ओर से शुक्लयजुर्वेद‚ सामवेद, अथर्ववेद, नीतिशास्त्र आदि विषयों की परीक्षा होगी । १३ गते अनिवार्य सामाजिक, १४ गते ऐच्छिक प्रथम, १५ गते ऐच्छिक द्धितीय की परीक्षा सञ्चालन की जाएगी ।
लेटर ग्रेडिङ प्रणाली में ही इस वर्ष भी परीक्षा के नतीजे सार्वजनिक करने की तैयारी है । चैत १९ तक संचालन परीक्षा के नतीजों में उत्तीर्ण दर ७० प्रतिशत पहुँचाने का लक्ष्य है । २०८० साल के एसइई में ४८ प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *