Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौटीं

 

काठमान्डू 19मार्च

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर वापस लौट आई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर (Butch Wilmore) की भी वापसी हुई है। फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने के सफर में 17 घंटे लगे।

सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने किया स्वागत
सुनीता विलियम्स इतिहास रचकर धरती पर वापस आ गई हैं। उनका स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फिन के झुंड ने किया। नासा (NASA) के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों नौ महीने और 14 दिनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। जब उनका कैप्सूल पानीं में उतरा तो उनके आस-पास बड़ी संख्या में डॉल्फिन थीं, इसके बाद उनको रिकवरी पोत से कैप्सूल से निकाला गया।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

कैप्सूल के चारों ओर थीं डॉल्फिन
जब कैप्सूल से उनको को निकालने का ऑपरेशन चल रहा था, तब डॉल्फिन कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। रिकवरी पोत ने कैप्सूल को पानी से सफलतापूर्वक बाहर निकाला जिसके बाद सितंबर के बाद पहली बार कैप्सूल का साइड हैच खोला गया। अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से बाहर निकल आए और उन्हें 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया।
क्रू-9 सुबह 10:35 बजे (स्थानीयसमयानुसार) सुबह-सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने उनको गले लगकर अंतिम विदाई दी। नासा ने स्पेसक्राफ्ट को स्पेस स्टेशन से अलग होते हुए एक वीडियो शेयर किया। कई विलम्बों के बाद, राहत दल को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया था।

यह भी पढें   बस चालक दावा लामा की मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com