Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए नेपाल जनता पार्टी करेंगे आन्दोलन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल को हिन्दू राष्ट्र पुन: स्थापित करने हेतु नेपाल जनता पार्टी राष्ट्र व्यापी आन्दोलन करेगी। उपरोक्त बातें वीरगंज में नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पाठक ने केन्द्रीय बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी या संगठन हिन्दू के लिए आबाज उठायेंगी। नेपाल जनता पार्टी उनको समर्थन करेगी। उन्होंने पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओ को सक्रिय रूप से अभियान में लगने का आग्रह किया।
इस बैठक में नेपाल जनता पार्टी के वरिष्ट नेता तथा बार्ता टोली के संयोजक संतोषानंद जी महाराज ने कहा कि आज पूरे नेपाल की जनता की मांग है कि नेपाल हिन्दू राष्ट्र बने। नेपाली कांग्रेस के आधे से अधिक केन्द्रीय सदस्य हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सहमति जता चुकी है। संतोषानंद जी महाराज ने कहा एक षड्यंत्र के तहत नेपाल को हिन्दू राष्ट्र से धर्म निरपेक्ष बनाया गया।
केन्द्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर नेपाल में धर्मांतरण हो रहा है।लव जिहाद, विदेशी एन.जी.ओ.की माध्यम से धर्मांतरण हो रहा है।
मधेश प्रदेश के अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने कहा कि नेपाल में बड़ी संख्या में रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी मुसलमान का घुसपैठ हो गया है।जो नेपाल के लिए खतरा का बिषय हैं। केन्द्रीय बैठक में संगठन महामंत्री ई.राजीनंद चौधरी, केन्द्रीय सदस्य प्रह्लाद साह कलवार, अरुण चौधरी, सुरेश साह कानू, विनोद कुर्मी,पारस द्विवेदी, बंदना पांडेय, डॉ.मिश्री लाल मंडल सहित मधेश प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *