प्रेस चौतारी नेपाल का १० वां महाधिवेशन आज से शुरु
काठमांडू, चैत १० – नेकपा एमाले निकट पत्रकारों के संगठन प्रेस चौतारी नेपाल का १० वां महाधिवेशन आज से शुरु हो रहा है । विराटनगर में तीन दिनों तक चलने वाले इस महाधिवेशन का उद्घाटन एमाले महासचिव शंखर पोखरेल करेंगे ।
इससे पहले चौतारी के महाधिवेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री एवं नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली द्वारा होने की तैयारी की जा रही थी । जब ओली ने नहीं आने की बात कही तब महासचिव शंकर पोखरेल द्वारा उद्घाटन करने की जानकारी प्रेस चौतारी सचिव विक्रम लुइटेल ने दी । महाधिवेशन में देशभर से ९ सौ प्रतिनिधि विराटनगर पहुँच चुके हैं ।
चौतारी के नये नेतृत्व के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष गणेश पाण्डे और राजेश राई ने उम्मीदवारी दी है । इससे पहले राई को अध्यक्ष बनाने की तैयारी के साथ पाण्डे को एमाले केन्द्रीय प्रचार तथा प्रकाशन विभाग सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी । लेकिन अध्यक्ष ओली ने पाण्डे को अध्यक्ष बनाने का निर्देशन दिया जिसके बाद फागुन २८ गते सचिव में मनोनीत हुए पाण्डे चौतारी के अध्यक्ष में उठे हैं । पाण्डे ने चैत ८ को यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि वो दो जिम्मेदारी में नहीं रहेंगे ।
केन्द्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मत रुप में नेतृत्व चयन करने का निर्देशन दिया है । लेकिन महाधिवेशन प्रतिनिधि निर्वाचन द्वारा नेतृत्व चुनने के पक्ष में हैं ।

