Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने लगाया कुलमान पर प्राधिकरण में गुटबंदी करने का आरोप

 

काठमांडू, चैत १३ – सरकार ने कुलमान घिसिङ को नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक पद से हटाने के लिए प्राधिकरण में गुटबंदी करने का आरोप लगाया है ।
ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में घिसिङ पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्राधिकरण में गुटबंदी की, भारत के साथ समझौते हस्ताक्षर किया जो उन्हें अधिकार नहीं है, तथा सरकार द्वारा गठन किए गए समिति को उन्होंने सहयोग नहीं किया ।
मन्त्रालय ने घिसिङ पर सफाई विवरण सरकार को देने से पहले संचार माध्यम को देने, कार्यसम्पादन समझौता समय पर नहीं देने का भी आरोप लगाया है ।
सार्वजनिक संचार माध्यम में संघीय सरकार और संसद विरुद्ध बार बार अभिव्यक्ति दिए जाने का भी घिसिङ पर आरोप लगाया गया है । सोमवार की शाम को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक से कुलमान को पद से हटाने का निर्णय किया था । उक्त निर्णय की चौतर्फी विरोध हो रहा है । सड़क में आन्दोलन भी हो रहे हैं ।
इधर प्राधिकरण के नए कार्यकारी निर्देशक में हितेन्द्रदेव शाक्य नियुक्त हो चुके हैं उन्होंने मंगलवार को पदभार भी संभाल लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com