कुलमान की बर्खास्तगी को लेकर प्रतिनिधि सभा में प्रतिपक्षी दलों ने किया विरोध
काठमांडू, चैत १३ – नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ का कार्यकाल समाप्त होने में ४ महीने रह गए थे लेकिन सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया । इसके विरोध में संसद में आज प्रतिपक्षी दलों उठकर विरोध जताया है । नेकपा माओवादी केन्द्र, रास्वपा, नेकपा एकीकृत समाजवादी आदि दलों के विरोध के बाद प्रतिनिधि सभा की नियमित कारवाई आगे नहीं बढ़ पाई । सभामुख देवराज घिमिरे ने बार बार आग्रह किया लेकिन विरोध में उठे सांसद अपनी सीट पर जाकर नहीं बैठे । इसके बाद बैठक को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया ।
बैठक की शुरुआत में ही प्रतिपक्षी सांसदों ने उठकर विरोध जताया । इसके बाद सभामुख ने माओवादी सांसद शक्तिबहादुर बस्नेत को बोलने के लिए समय दिया । उन्होंने सरकार पर यह आरोप लगाया कि चार महीने भी नहीं रुक सकी सरकार । सरकार ने भय से कुलमान को हटाया है ।


