उपेन्द्र यादव सत्तारुढ़ दलों की बैठक में आज उपस्थित
काठमांडू, चैत १३ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव सत्तारुढ़ दलों की बैठक में आज उपस्थित हुए हैं । प्रधानमंत्री के सरकारी निवास वालुवाटार में हो रहे इस बैठक में यादव के साथ ही और नेताओं की भी सहभागिता है । मंगलवार को भी सत्तापक्ष की बैठक होने वाली थी लेकिन बैठक में उपेन्द्र यादव उपस्थित नहीं हो पाए थे । इसलिए यह बैठक आज हो रही है ।
प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद के कार्यालय के अनुसार समसामयिक राजनीति विषयों में विमर्श के लिए सत्तापक्ष की बैठक हो रही है । बैठक में प्रधानमंत्री एवं एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ ही शीर्ष नेताओं की उपस्थिति है ।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष रन्जिता श्रेष्ठ चौधरी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, जसपा अध्यक्ष अशोक राई आदि भी बैठक में सहभागी हैं ।

