विरोध प्रदर्शन में लगभग डेढ़ लाख लोग उपस्थित होंगे – खड्गबहादुर विश्वकर्मा
काठमांडू, चैत १३ – समाजवादी मोर्चा ने चैत १५ गते को काठमांडू के भृकुटिमंडप में होने जा रहे विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोगों को उतारने का निर्णय किया है ।
बुधवार को हुई समाजवादी मोर्चा के १२ वें केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक से यह निर्णय लिए जाने की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के प्रवक्ता खड्गबहादुर विश्वकर्मा प्रकाण्ड ने जानकारी दी । उक्त सभा में लगभग डेढ़ लाख लोग उपस्थित होंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘१५ गते को समाजवादी मोर्चा द्वारा किए जा रहे विशाल विरोध प्रदर्शन और सभा कार्यक्रम को व्यवस्थित कर लिया गया है । ‘मास हजारों की संख्या में उपस्थित कराने का निर्णय किया गया है ।’
इसी तरह गणतंत्र के पक्ष में रहे सभी दलों को उक्त प्रदर्शन में भाग लेने का भी आह्वान किया गया है । जुलूस को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न रुटों को तय किया गया है ।
इन तीन रुटों का किया जाएगा प्रयोग –
रुट–१ ः कोटेश्वर–नयाँ बानेश्वेर–माइतीघर–भृकटिमण्डप
रुट–२ ः कुपन्डोल–त्रिपुरेश्वर–सुन्धारा–शान्तिबाटिका– भृकटिमण्डप
रुट–३ ः नागपोखरी–पुतलीसडक–भृकुटिमण्डप

