Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कवि, गीतकार दिनेश अधिकारी रचित काव्य संग्रह ‘संवेदना के स्वर’ का विमोचन

 

p-1काठमान्डौ २९ गते । कवि, गीतकार दिनेश अधिकारी रचित काव्य संग्रह ‘संवेदना के स्वर’ का विमोचन
कविता जिसकी अपनी ही दुनिया होती है, बेपरवाह और बेवाक सी किन्तु हर एक दिल और जज्बात से जुड़ी हुई । कभी रुमानी दुनिया में ले जाती है तो कभी जिन्दगी की हर सच्चाई से आपको परिचित कराती है । कुछ ऐसे ही भाव को समेटती हुई संग्रह संवेदना के स्वर का लोकार्पण आज हुआ । नेपाली काव्य जगत, संगीत जगत और सिने जगत के जाने–माने हस्ताक्षर श्री दिनेश अधिकारी जी की रचित अनूदित कृति ‘संवेदना के स्वर’ का आज नेपाल भारत पुस्तकालय के सभागार में राष्ट्रकवि माधव घिमिरे और भारतीय राजदूत महामहिम रंजीत राय जी के करकमलों से हुआ । कविता संग्रह पर समीक्षा एवं टिप्पणी हिन्दी केन्द्रीय विभाग की विभागाध्यक्ष एवं हिन्दी मासिक पत्रिका की संम्पादक डा. श्वेता दीप्ति ने किया ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

संवेदना के स्वर श्री दिनेश अधिकारी जी की नेपाली कविता का हिन्दी अनूदित काव्य संग्रह है जिसे भारत के प्रतिष्ठित प्रकाशन राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है । अनुवाद डा. गंगाप्रसाद अकेला ने किया है । राष्ट्रकवि एवं राजदूत महोदय ने अपने शुभकामना मंतव्य में यह उम्मीद जताई कि यह संग्रह नेपाली साहित्य और हिन्दी साहित्य में अपनी पहचान p-3स्थापित करेगी और दोनों देशों के सम्बन्धों को प्रगाढता प्रदान करेगी ।p-4

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *