बीच सड़क पर मंच ..ट्रॉफिक चिन्ह को भी छुपाया गया
काठमांडू, चैत १५ । तीनकुने में राजावादी और भृकुटीमण्डप में गणतन्त्रवादी द्वारा सभा का आयोजन किया गया है । जिसके कारण सड़क सुनसान है । सड़क पर कार्यकर्ता हैं और वो भी पूरी तैयारी के साथ । बीच सड़क पर मंच बना है । साथ ही ट्रॉफिक चिन्ह को भी छुपाया गया है ।
समाजवादी मोर्चा आज (चैत १५) द्वारा होने जा रहे प्रदर्शन के लिए तैयारी पूरी कर ली है । प्रदर्शनी मार्ग (भृकुटीमण्डप) स्थित बीच सड़क में ही मंच बनाया गया है ।इसी कारण टुँडिखेल घुमकर आने जाने के सभी सवारी साधनों का ‘डाइभर्सन’ किए जाने की जानकारी काठमांडू उपत्यका ट्राफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं एसपी ने दी है ।
उन्होंने बताया कि “आज सुबह से ही मंच बनने के कारण टुँडिखेल घुमकर आने जाने वाले सभी सवारी साधनों का डाइभर्सन कर दिया गया है । अभी तक और किसी ओर डाइभर्सन नहीं किया गया है ।
काठमांडू के तीनकुने में राजावादी और भृकुटीमण्डप में गणतन्त्रवादी द्वारा सभा का आयोजन किया गया है । इन प्रदर्शनों के कारण से सड़क अवरुद्ध है । सड़क सुनसान है ।
कार्यकर्ताओं ने मंच तो बनाया ही है साथ ही ट्रॉफिक चिन्ह को भी छुपाया है ।
पुरानो बसपार्क से लेकर भद्रकाली, दरबारमार्ग से वीर अस्पताल तक पहुँचने वाले सवारी साधनों का डाइभर्सन किया गया है । प्रदर्शनीमार्ग से राष्ट्रीय सभागृह की ओर जाने वाले सवारी साधनों का भी पनि डाइभर्सन किए जाने की जानकारी ट्राफिक ने दी है ।

