रवीन्द्र मिश्र के साथ ही १७ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
काठमांडू, चैत १५ – काठमांडू के तीनकुने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में राजावादी के आन्दोलन के क्रम में जनधन की अपार क्षति हुई है । आंदोलन से हुए इस अपार जनक्ष्ति के बाद राप्रपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र के साथ ही १७ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।
मिश्र सहित राजावादी समूह के आन्दोलन परिचालन समिति के संयोजक धवलशमशेर राणा, सेफोर्ड लिम्बु, सन्तोष तामाङ, स्वागत नेपाल के प्रचलित ऐन अनुसार विभिन्न कसूर में इन्हें हिरासत में लिया गया है । ये जानकारी पुलिस के उच्च स्रोत से मिली है ।
पुलिस के साथ हुए झड़प के क्रम में १२ लोगों को शुक्रवार की शाम को ही हिरासत में लिया गया था ।

