Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१५ गते की शान्तिपूर्ण प्रदर्शन में बर्बरता से दमन किया गयाः पशुपति शमशेर राणा

 
पशुपति शमशेर राणा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ अप्रील । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र, महासचिव डॉ. धवल शमशेर राणा समेत राष्ट्रवादी नेताओं को सरकार द्वारा तुरंत बिना शर्त रिहा करने की मांग की है । पत्रकार सम्मेलन में राणा ने कहा– ‘संवैधानिक राजशाही चाहिए, सनातन हिन्दू अधिराज्य चाहिए, संघीयता को समाप्त किया जाए, भ्रष्टाचार और कुशासन का अंत हो– यही मांग लेकर १५ चैत्र को नेपाली जनता द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार ने गोलियाँ चलाईं, बर्बरता से दमन किया । बिना किसी कारण, गैरकानूनी रूप से जनता को गिरफ्तार किया गया ।’
राणा ने आगे कहा– ‘इस सन्दर्भ में मैं वर्तमान सरकार से राप्रपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र, महासचिव और सांसद डॉ. धवल शमशेर राणा समेत अन्य राष्ट्रवादी साथियों की बिना शर्त रिहाई की मांग करता हूँ ।’ तीनकुने घटना को लेकर सरकार द्वारा उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग का गठन न करने पर भी राणा ने संदेह व्यक्त किया । उन्होंने कहा, ‘इस घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए– मैं सरकार से यही आग्रह करता हूँ ।’ राणा ने कहा– ‘इतना ही नहीं, वास्तव में ऐसा आयोग तत्काल गठित होकर, उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो जानी चाहिए थी । इस प्रकार की देरी के लिए भी पूरी तरह सरकार ही दोषी है। सरकार की यह बर्बर दमनात्मक कार्रवाई की मैं घोर निंदा करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *