Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुँह में काला मास्क लगाकर शिक्षकों द्वारा मौन प्रदर्शन किया जा रहा है

 

काठमांडू, चैत २५ – शिक्षकों के हड़ताल के कारण शैक्षिक गतिविधि ठप्प हो गई है । विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करने की मांग को रखते हुए काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन शैक्षिक हड़ताल शुरु कर दिया है ।
शिक्षकों द्वारा सोमवार भी काठमांडू के बबरमहल–माइतीघर क्षेत्र में मुँह में काला मास्क लगाकर मौन प्रदर्शन किया जा रहा है । महासंघ ने जानकारी दी कि इससे पहले उनके साथ हुए सहमति के आधार में जल्द से जल्द विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करें ।
आन्दोलन के लिए देशभर के शिक्षक काठमांडू में केन्द्रित हुए हैं । उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करने के लिए एकसूत्रीय मांग पूरा नहीं तक आन्दोलन जारी रहने की जानकारी दी है ।
महासंघ के अनुसार उनके मांग के विषय को लेकर जब तक प्रधानमंत्री संबोधन नहीं करेंगे तबतक आन्दोलन नहीं रुकेगा । महासंघ द्वारा घोषणा किए गए इस शैक्षिक हड़ताल को विभिन्न शिक्षक संघ ने भी समर्थन किया है ।

यह भी पढें   सरकार की मनमानी पर कांग्रेस नहीं रहेगी चुप, गगन थापा ने 5 अहम मुद्दों पर दी चेतावनी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com