स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा 105 वर्षीय पटना आईजीएमएस में भर्ती ।
माला मिश्रा जोगबनी (सीमा क्षेत्र ) । भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा को पटना आईजीएमस में भर्ती कराया गया।आईजीएमएस के डॉक्टरों से जिला प्रशासन संपर्क में हैं। मामले में स्वतंत्रता सेनानी के परिजन पुत्र बृज किशोर शर्मा संजय कुमार , चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते गुरुवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई।
सूचना पर जिला प्रशासन के निर्देश पर फारबिसगंज से मेडिकल की टीम बघुआ गांव पहुंच कर इलाज शुरू की। इलाज के बाद शर्मा अपने को स्वस्थ महसूस कर ही रहे थे कि शुक्रवार को अचानक फिर तबियत बिगड़ गयी। जहां उन्हें एंबुलेंस से पहले फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल और फिर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मगर तबीयत में सुधार नहीं होने पर डीएमसीएच के बाद रविवार को आईजीएमएस में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से खाना नहीं खा रहे हैं और पाइप के माध्यम से भी लिक्विड देने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुआ।किडनी में परेशानी के साथ उनका यूरिक एसिड काफी बढ़ गया है और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।
उल्लेखनीय हो कि फारबिसगंज के बघुआ गांव के स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा दो बार राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। दो वर्ष पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज में बुलाकर शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी एवं उनसे आशीर्वाद लिए थे ।


