आदेश को लेकर कुछ नहीं कहना है,सम्मान है – लामिछाने
काठमांडू, चैत २५ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने जेल जाते हुए अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी है ।
गत शुक्रवार उच्च अदालत बुटवल के तुलसीपुर इजलास द्वारा किए गए आदेश के तुरंत बाद गिरफ्तार हुए लामिछाने को सोमवार जेल भेज दिया गया ।
उन्हें शनिवार को ही भैरहवा ले जाया गया था । शनिवार और रविवार उन्हें हिरासत में ही रखा गया । आज (सोमवार ) उन्हें जेल भेज दिया गया ।जेल ले जाने के ही क्रम में लामिछाने से एक संचारकर्मी ने प्रश्न किया कि ‘अदालत के आदेश को लेकर कुछ कहना है ?’
इसके जवाब में लामिछाने ने कहा कि ‘कुछ नहीं कहना है, सम्मान है ।’


