Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू सहित देश के विभिन्न भागों में बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, चैत २७ – देश में अभी पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है ।
इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली जलवाष्पयुक्त हवाओं का भी प्रभाव पड़ने का जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
इसके प्रभाव से कोशी, मधेश, बागमति, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भूभाग का मौसम मुख्यतया साफ रहने की मौसमविद ने जानकारी दी है ।काठमांडू सहित देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश तथा कही कहीं बर्फबारी भी होने की संभावना है ।
मौसमविद् के अनुसार कोशी और मधेश प्रदेश के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश हो भी रही है ।
बुधवार दिन में देशभर में आंशिक से साधारणतया बदली छाए रहने का पूर्वानुमान है । दिन में भी कोशी और मधेश प्रदेश में हल्की वारिश होने की संभावना है ।
मौसमविद के अनुसार रात को कोशी, मधेश, बागमती, लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है ।
आज (बुधवार) काठमांडू में भी बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com