Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सत्ता में है, सरकार में नहीं हैः डॉ. शेखर कोइराला

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, अप्रील १२। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शेखर कोइराला ने दोहराया है कि कांग्रेस सत्ता में तो है, लेकिन सरकार में नहीं। वीपी स्मृति सामुदायिक सहकारी अस्पताल की 17वीं वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने कई बार कही है और आज पुनः स्मरण करा रहे हैं।

कोइराला, जो पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के करीबी माने जाते हैं, ने कहा कि वर्तमान में जिस एमाले पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है, वही कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वन्द्वी है। इस कारण, सरकार की गलतियों पर कांग्रेस को सजग रहना चाहिए और आवश्यक चेतावनी देनी चाहिए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा, “मैं बार-बार यह बात कहता आया हूँ—हम सत्ता में हैं, लेकिन सरकार में नहीं। क्योंकि हमारी प्रतिद्वन्द्वी पार्टी एमाले के साथ ही हमने समझौता किया है और सरकार चला रहे हैं। यदि सरकार कहीं गलती करती है या कोई कमजोरी दिखती है, तो हमें उन्हें आगाह करना चाहिए। यदि हमने ऐसा नहीं किया, तो हमें मुश्किल में पड़ना पड़ सकता है।”

कोइराला ने कांग्रेस-एमाले गठबंधन के समय उठे संविधान संशोधन के मुद्दे को भी पुनः उठाया। उन्होंने कहा कि इस विषय को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसमें देरी करना उचित नहीं होगा। “संविधान की पुनः समीक्षा की बात है। इसमें देर नहीं करनी चाहिए। अगर देरी हुई, तो जनता में सड़क पर असंतोष फैल सकता है,” उन्होंने चेतावनी दी।

यह भी पढें   आगामी तीन दिनों में नदियों का बहाव बढ़ने का पूर्वानुमान

डॉ. कोइराला ने सुशासन और भ्रष्टाचार नियंत्रण के नारों पर भी सवाल उठाते हुए असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि न तो सुशासन आया है, न ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, बल्कि दण्डहीनता (सजा न होने की स्थिति) बढ़ती जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com