Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में दो समुदायों के बीच झडप के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । वीरगंज में दो समुदायों के बीच झडप के बाद जिला प्रशासन पर्सा ने रविवार बारह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली थी।छपकैया के पास मस्जिद के आगे जुलूस को एक समुदाय के बिशेष ने डीजे तथा धार्मिक नारा नहीं लगाने के लिए दवाव बनाया। इसी दौरान शोभा यात्रा पर एक विशेष समुदाय के लोग ने पत्थरवाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में शोभा यात्रा में शामिल हिन्दू संगठनों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा छपकैया रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। शोभा यात्रा केसाथ चल रही सुरक्षाकर्मी हालत पर काबू के लिए बल का प्रयोग किया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।जिसकी चिकित्सा अस्पताल में चल रही है। उपद्रवियों ने कई दूकानों में भी तोड़ फोड़ कर दिया है। एक साइकिल दूकान में आग लगा दी जिसमें दूकान जल कर राख हो गयीहै। घटना के बाद बड़ी संख्या में प्रशासन ने सुरक्षाकर्मी भेजा तब स्थिति काबू में हुआ। घटना के बाद वीरगंज बाजार बंद हो गया।लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। स्थिति बेकाबू को देखते हुए जिला प्रशासन पर्सा ने छपकैया सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार 12बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *