हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल का मोरंग के कटहरी में पथ संचालन वर्ग का समापन
हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर । हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल कोशी प्रदेश के द्वारा कटहरी स्थित पशुपति शिक्षा मंदिर में पथ संचालन वर्ग का सात दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ । कोशी प्रदेश का प्रचारक मुकेश कुमार साह ने प्राथमिक वर्ग में शामिल छात्र छात्रों को प्रशिक्षण दिया । हिन्दू स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक केशव सिंह सुवाल , संभाग व्यवस्था प्रमुख अरविंद ठाकुर ने बताया कि विपरीत परिस्थिति में भी स्थिरता , धैर्यता तथा समर्पण स्वयंसेवक का पहचान है जिसे प्रशिक्षण में सिखाया जाता है । इस अवसर पर वर्गाधिकारी मृत्युंजय झा , स्थानीय व्यवस्थापक राजेश साह , प्रशिक्षक संत महतो , श्रवण यादव , दिलीप बिक सक्रिय रह योगदान दिया । इस मौके पर नियमित परेड सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।



