सीमा से सटे नेपाल के देवानगंज में चली गाेली दो घायल रेफर
हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर । भारत सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले के सिमावर्ती क्षेत्र रहे देवानगंज के वार्ड संख्या दो स्थित यादव टोल से पश्चिम के रस्ते में गोली बारी की घटना हुई है । उक्त घटना में दो लोग गम्भीर घायल हुए हे। सुनसरी एसपी सुमन तिमिसीना के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान
वार्ड संख्या एक निवासी बद्री यादव के पुत्र 24 वर्षीय रविन्द्र यादव एवं शिवु मेहता के रूप में हुई है । इन लोगों को प्रारम्भिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था के कारण विराटनगर भेजे जाने की बात जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी ने कही है। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले की पहचान हो गयी है ।
घटना स्थल से तीन खाली खोखा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
घटना के बाद सीमा इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है आरोपी की तलाश शुरू करने की बात पुलिस ने कही है।

