Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रीमियर लीग: मिथिला वॉरियर्स की शानदार जीत

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा, राजविराज सप्तरी, ८ साेमवार।राजबिराज में जारी मधेश प्रीमियर लीग के तहत पहले मुकाबले में मिथिला वॉरियर्स ने कोशी दुहबी को 99 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की है।

पहले मैच में टॉस जीतकर मिथिला वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 6 गेंद में अपने 7 विकेट गंवाकर 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से अविनाश कर्ण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।
इसके अलावा रवि कुमार साह ने 57 रन, बसंत खत्री ने 37 रन, बसीर अहमद ने 26 रन, आशीष धामी ने 22 रन और अरुण एरी ने 17 रन जोड़े।

यह भी पढें   11वें आयुर्वेद दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज द्वारा संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

कोशी दुहबी की ओर से गेंदबाजी में नवीन कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि लोकेश पोद्दार, आयुष दास, आयुष रोनीयार और भीम कुमार यादव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोशी दुहबी की टीम 19 ओवर 3 गेंद में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 99 रनों से हार गई।
कोशी की ओर से आयुष दास ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए, लोकेश पोद्दार ने 30 और मोहम्मद सोहेल ने 17 रन का योगदान दिया।

यह भी पढें   केंद्रीय समिति बैठक के बीच आज होगी नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक, स्थायी समिति और पोलितब्यूरो गठन पर होगी चर्चा

मिथिला वॉरियर्स की गेंदबाजी में शेर मल्ल और आशीष धामी ने 3-3 विकेट, सुमित महर्जन ने 2 विकेट और प्रशन्न कुमार झा ने 1 विकेट चटकाया।

इस मुकाबले का “प्लेयर ऑफ द मैच” अविनाश कर्ण को घोषित किया गया।

उक्त जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर पवन दास , अध्यक्ष संजीव यादव ने संयुक्त रूप से दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com