Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहलगाम में आतंकियों के हमले में 27 पर्यटकों की मौत, 20 लोग घायल,लश्कर- ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

 

काठमान्डू 22अप्रैल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। भारत के पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। अमित शाह ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचेंगे हैं। यहां गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *