भारत-नेपाल के बीच ऊर्जा और शहरी विकास में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा
काठमांडू, 23 अप्रैल । नेपाल दौरे पर आए भारत सरकार के ऊर्जा तथा आवास मामिला मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर ने नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की। बैठक में भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों की पुनः पुष्टि करते हुए, दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।
इसके अतिरिक्त, श्री खट्टर ने नेपाल के माननीय उपप्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री श्री प्रकाशमान सिंह से भी भेंट की। इस मुलाकात में सस्टेनेबल शहरी विकास तथा पूर्वाधार निर्माण के क्षेत्र में संभावित सहयोग की दिशा में गहन विचार-विमर्श किया गया।
इन बैठकों के माध्यम से भारत और नेपाल ने पारस्परिक सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, द्विपक्षीय संबंधों को एक नई गति देने का संकेत दिया है।



