Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के ढुंगे अड्डा में चलती बस में लगी आग

 

काठमांडू, बैशाख ११ – काठमांडू के ढुंगे अड्डा में एक बस में आग लग गई है ।
गुरुवार की दोपहर चन्द्रागिरी नगरपालिका–१५ ढुंगेअड्डा में सड़क में चल रही बा प्र०३–०१–००५ ख ९७८६ नंबर की बस में आग लग गई है । बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गई ।
थानकोट की ओर जा रही बस के इंजन में आग लग गई जिससे पूरे बस में आग फैल गई । बस पूरी तरह से जल गई है । यात्रियों ने जब देखा कि बस में आग लग गई है तो वें जल्दी जल्दी बस से उतरे । सभी यात्री सकुशल हैं ।
आग लगने के बाद चन्द्रागिरी नगरपालिका से दमकल बुलाया गया और आग को बुझाया गया ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *