Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार के प्रति जनता में असन्तुष्टि बढ़ी है– गगन थापा

 

काठमांडू, बैशाख ११ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने कहा है कि सरकार जनता की अपेक्षा पर पूरा नहीं उतर पाई है जिसके कारण जनता में असंतुष्टि बढ़ी है ।
लोकतन्त्र दिवस के अवसर में आयोजित ’आज का लोकतन्त्र ः अवसर और चुनौती’ विषयक संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जन अपेक्षा अनुसार काम नहीं कर सकी जिसके कारण जनता में असन्तुष्टि बढ़ी है ।
थापा ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कांग्रेस ऐसी सरकार में नहीं रह सकती जो कुछ आधारभूत चीजें पूरी नहीं कर सकती ।
उन्होंने कहा कि – हमारे पास कुछ आधारभूत बातें हैं, अगर वे पूरी नहीं हुईं तो हम सरकार छोड़ देंगे । यदि आवश्यक हुआ तो हम सरकार छोड़ देंगे । जो सरकार अपनी जनता की बात नहीं सुनेगी ऐसे सरकार में हम नहीं रहेंगे । उन्होंन यह भी कहा कि –इसका मतलब यह नहीं है कि मैं केवल निराशा ही बढ़ा रहा हूँ या निराशा की ही बात कर रहा हूँ लेकिन यह भी सच है कि अभी के प्रमुख पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति विश्वास में कमी आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *