माया राई के सन्दर्भ में भी यही पार्टी की धारणा ः दोषी को सजा हो है, लेकिन निर्दोष को सजा नहीं मिले
काठमांडू, बैशाख १४ – राष्ट्रीयसभा सदस्य रहे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने बताया कि सांसद राई की गिरफ्तारी की जानकारी पार्टी को दे दी है । उन्होंने कहा कि पार्टी इस पक्ष में है कि कानूनी राज्य में सभी को कानून का पालन करना चाहिए । इसलिए अगर किसी ने खराब काम किया है तो उस पर कारवाई होनी चाहिए । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी इस पक्ष में है कि किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाए ।
‘नेपाली कांग्रेस रुल ऑफ लॉ के पक्ष में हमेशा से वकालत करती आई है । हम यदि कोई गलत काम कर रहे हैं तो ऐसी अवस्था में चाहे जो कोई भी हो उसे कानून के दायरा में आना पड़ेगा । लेकिन हाँ किसी निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए । हम इस पक्ष में हैं कि अन्याय किसी के साथ नहीं होनी चाहिए , माया राई के सन्दर्भ में भी यही पार्टीको धारणा है ।
आदिवासी जनजाती महिला कोटा से पार्टी केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित राई कांग्रेस भीतर संस्थापन के निकट मानी जाती हैं ।

