Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महासंघ ने जताई आपत्ति कहा …आन्दोलनरत शिक्षकों को दी जा रही है धमकी

 

काठमांडू, बैशाख १४ – काठमांडू में आन्दोलनरत शिक्षकों को धमकाया जा रहा है । इस बात को लेकर नेपाल शिक्षक महासंघ ने अपनी आपत्ति जताई है । महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी ने एक विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय तह से आग्रह किया है कि इस तरह के कार्य बंद करें । विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘कुछ स्थानीय तहों से यह बात आ रही है कि काठमांडू केन्द्रित शैक्षिक सड़क आन्दोलन में सहभागी प्रधानाध्यापक शिक्षकों और कर्मचारी साथियों को धमकाया गया, उनका स्थानांतरण किया गया और इस्तीफा  देने के लिए दबाव डाला गया ।
स्थानीय तहों से आग्रह करते हुए विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि संविधान प्रदत्त सामूहिक सौदाबाजी के अधिकार उपयोग प्रति सम्मान करें । इस तरह के कार्य नहीं करें । इसके साथ ही विज्ञप्ति में शिक्षक–कर्मचारी से अनुरोध किया गया है कि अभी की परिस्थिति से विचलित नहीं हों ।’
महासंघ चैत २० गते से लगातार काठमांडू केन्द्रित शैक्षिक सड़क आन्दोलन कर रहे हैं । महासंघ का कहना है कि गुणस्तरीय विद्यालय शिक्षा, विद्यार्थी और शिक्षक–कर्मचारी मैत्री विद्यालय शिक्षा ऐन जारी कराने के उद्देश्य से किया जा रहा यह अन्तिम और निर्णायक आन्दोलन है । विज्ञप्ति में इस बात का भी आग्रह किया गया है कि इस निर्णायक घड़ी में देशभर के सभी शिक्षक कर्मचारी साथी काठमांडू पहुँचें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *