Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश राउत आज दस दिवसीय यात्रा पर बिट्रेन रवाना होंगे

 
काठमांडू, बैशाख १४ – प्रधानन्यायाधीश प्रकाशमानसिंह राउत आज बिट्रेन की भ्रमण में जा रहे हैं । राउत आज दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं । उनके नेतृत्व वाली टीम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हरि प्रसाद फुयाल और उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रितेन्द्र थापा और हेमंत रावल शामिल होंगे । यस्तै सर्वोच्च के रजिस्ट्रार विमल पौडेल भी भ्रमण टीम में होंगे ।

इससे पहले वैशाख ११ गते को ही प्रधानन्यायाधीश राउत विदेश भ्रमण के लिए रवाना होने वाले थे । पहले टर्की जाने का प्लान था फिर बिट्रने का । लेकिन टर्की का भ्रमण अन्तिम समय में रद्द हो गया था । बताया गया कि टर्की में भूकम्प के कारण उनके भ्रमण को रद्द कर दिया गया था लेकिन सर्वोच्च ने आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है ।
इस बार प्रधानन्यायाधीश राउत का टर्की के स्तानबुल में ट्रान्जिट है । वहाँ के विमानस्थल से वो सिधै लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे । स्तानबुल में किसी तरह का कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं होने की सर्वोच्च के एक अधिकारी ने जानकारी दी है । राउत नेतृत्व की टीम वैशाख २३ गते स्वदेश वापस लौट जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *