Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सल्हेस फुलवारी में अंबेडकर पार्क के शिलान्यास का पासमान समुदाय ने किया विरोध

 

काठमांडू, बैशाख १६ – मधेश प्रदेश सरकार द्वारा कल सल्हेस फुलवारी में अंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया । इस शिलान्यास को लेकर पासमान समुदाय अपना विरोध जता रहे हैं ।
सिरहा के लहान नगरपालिका १२ और २२ मा आने वाले सल्हेस फुलबारी में भारतीय नेता भीम राव अंबेडकर के नाम में पार्क शिलान्यास होने का मतलब है हम अपने इतिहास को मिटा रहे हैं । पासमान समुदाय का कहना है कि इस पार्क का उद्देश्य प्रतापी राजा सल्हेस के इतिहास को मिटाना है, जिनका अपना इतिहास रहा है ।
राजा सल्हेस किसी भी भारतीय नेता से कम ज्ञानी और प्रतापी नहीं थे, उनका अपना इतिहास था । पासमान समुदाय का कहना कि उस इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है । इस पार्क का नाम किसी भारतीय नेता के नाम पर नहीं हो । इसका वो विरोध कर रहे हैं ।
कल जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सिके राउत मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतिश कुमार सिंह , मधेश प्रदेश के वन तथा वातावरण मंत्री त्रिभुवन साह आदि नेताओं की उपस्थित में अंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया ।
पासवान समुदाय का कहना कि भारत के बहुज्ञ विधिवेता अर्थशास्त्री , राजनीतिज्ञ , एवं समाजसुधारक बाबा साहेब प्रति हम सम्मान अर्पित करते हैं लेकिन पासवान समुदाय के कुल देवता के रुप में राजा सल्हेस के फुलबारी में अंबेडकर पार्क शिलान्यास करने का मतलब है कि जनमत पार्टी सल्हेस के इतिहास को मिटाने में लगी है । उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि यह कितना जायज है ?

यह भी पढें   कोप-31 में सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने की सरकार की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com