ललितपुर में हुए कार दुर्घटना में तीन लोग घायल
काठमांडू, बैशाख २२ – ललितपुर के सातदोबाटो–हात्तीवन जाने वाले रास्ते में एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद से सवारी आवागमन रोक दिया गया है । इस टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया है जिसके कारण सवारी आवागमन रोक दिया गया है ।
खंभे से टकराने से कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं । तीनों घायलों को बीएण्डबी अस्पताल भेजा गया है । ११ हजार वोल्ट के करेन्ट प्रवाह होने वाले खंभा सड़क के बीचोंबीच है इसलिए सवारी आवागमन बंद कर दिया गया है ।
ललितपुर महानगरपालिका के नगर पुलिस, नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के प्राविधिक के सहयोग से खंभे को हटाने का प्रयास जारी है ।
पुलिस ने बताया कि ‘मैंने गाड़ी की ठोकर से खंभे को गिरते देखा है,मुड़ते देखा है लेकिन सड़क किनार में गड़े खंभे को टूटकर बीच सड़क में पहुँच जाना नहीं देखा था ।’
ललितपुर पुलिस के अनुसार बीति रात बा १५ च ७६५२ नम्बर की कार बिजली के खंभे से टकरा गईथी । कार में तीन लोग सवार थे । तीनों घायल हैं । उनका इलाज बी एण्ड बी में चल रहा है ।
प्रहरी स्रोतका अनुसार कार दुर्घटना नशे के कारण से हुई है । कार के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है । दुर्घटना को देखने से पता चलता है कि कार तीव्र गति में चलाई जा रही थी ।

