Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लालवीर चौधरी ने दी चेतावनी सरकार रेशम की गिरफ्तारी पर जवाब दे, कहा हम सरकार में नहीं रहेंगे

 

काठमांडू, बैशाख २२ – नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसद लालवीर चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्वसांसद रेशम चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर यदि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जवाब नहीं दिया तो हम सरकार में नहीं रहेंगे । उन्होंने सोमवार (वैशाख २२) प्रतिनिधिसभा की बैठक में कहा है कि यदि मंगलवार (कल) संसद में जवाब नहीं दिया गया तो सरकार में नहीं रहेंगे ।
उन्हौंने कहा कि “यदि कल प्रधानमंत्रीजी, गृहमंत्रीजी चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर जवाब नहीं देते हैं तो हम सरकार से बाहर होने के लिए बाध्य हैं ।”नागरिक उन्मुक्ति से सरकार में अरुणकुमार चौधरी पर्यटन राज्यमंत्री हैं ।
इसी वैशाख १७ गते सर्वोच्च अदालत के मुद्दा शाखा में कार्यरत अधिकृत महिमानसिंह विष्ट के पत्र देने पर पुलिस ने रेशम को कमलादी से गिरफ्तार कर लिया गया ।
बाद में उक्त पत्र फर्जी होने की बात आई और कुछ ही धंटे में रेशम चौधरी को छोड़ दिया गया था । उसी दिन जनमत और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी बीच एकता होना तय था । उनकी गिरफ्तारी के बाद दोनों पार्टी बीच एकता नहीं हो पाई ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के कारण ४३० मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com