धनकुटा बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु और ११ घायल
काठमांडू, बैशाख २३ – धनकुटा में हुए बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और ११ लोग घायल हैं । घायलों में से २ की अवस्था गंभीर है ।
सोमवार के दिन धरान से यात्रियों को लेकर भोजपुर के लिए चली को१ख २१७७ नम्बर की बस कोशी लोकमार्ग अन्तर्गत धनकुटा के धनकुटा नगरपालिका–६ गोठगाँव में सड़क से करीब ५० मिटर नीचे गिर गई थी ।
दुर्घटना में बस चालक सुनसरी धरान उपमहानगरपालिका– १३ के ५१ वर्षीय रुद्र तामाङ, बस के यात्री भोजपुर के भोजपुर नगरपालिका– ११ के ५८ वर्षीय लिलाबहादुर श्रेष्ठ और धनकुटा के धनकुटा नगरपालिका– ६ के ७३ वर्षीया कृष्णकुमारी राई भुजेल की मृत्यु हो गई है ।
पुलिस के अनुसार राई की घटनास्थल में ही और तामाङ तथा श्रेष्ठ की विपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में इलाज के क्रम में मृत्यु हुई है ।

