Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज जानकी नवमी … मधेश में सार्वजनिक अवकाश

 

काठमांडू, बैशाख २३ – हिंदू धर्म में जानकी नवमी का अत्यधिक महत्व है । आज देशभर में जानकी नवमी मनाई जा रही है । लेकिन जनकपुर का उत्साह आज के दिन देखने वाला होता है । आज जानकी मंदिर दुल्हन की तरह सजी है । लोग पूजा पाठ में लगे हैं । आज शाम के समय घर घर में दीप जलाएं जाएंगे ।
ग्रंथों के अनुसार, इस दिन माता सीता का जन्म हुआ था । इस तिथि को सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है । मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि–विधान से भगवान राम और माता सीता की पूजा करने वाले की सभी इच्छाएं पूरी होती है । माँ जानकी को त्रेतायुग की सबसे पवित्र, त्यागमयी और संयमशील स्त्रीत्व की प्रतीक माना जाता है ।
आज जनकपुर में पूजाअर्चना भजन कीर्तन तथा झाँकी निकाली जाएगी । जानकी नवमी के विशेष अवसर पर जानकी मंदिर में विशेष आरती झाँकी सहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।
जानकी नवमी के अवसर पर मधेश सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश  की घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *