Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पता था कि कुछ होने वाला है, उम्मीद है यह जल्दी खत्म होगा : ट्रंप

 

नई दिल्ली।

पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को पता था कि कुछ होने वाला है और उन्हें उम्मीद है कि ”यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा”।
एक प्रेस कान्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि हमने ओवल रूम में अंदर आते ही इसके बारे में सुना। मुझे लगता है कि हम अतीत के कुछ अंशों के आधार पर जानते थे कि कुछ होने वाला है।
जल्दी खत्म होगा संघर्ष- ट्रंप
भारत और पाकिस्तान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। नहीं, मैं बस यही उम्मीद करता हूँ कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com