Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में मुख्य विपक्षी दलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर ‘सरकार को पूरा समर्थन’

 

 

‘सरकार को पूरा समर्थन’, भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला; जानिए क्या बोली कांग्रेस
भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को नष्ट करने की भारत और प्रतिबद्धता सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में निहित है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि एकता और एकजुटता का समय है।

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के 13 दिनों के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

यह भी पढें   भोटेकोशी आपदा से सियोल के LAWASIA मंच तक: जलवायु न्याय, विधिक सुधार और क्षतिपूर्ति के लिए नेपाल का ऐतिहासिक आह्वान

भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को नष्ट करने की भारत और प्रतिबद्धता सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में निहित है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि एकता और एकजुटता का समय है। उन्होंने कांग्रेस का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी से स्पष्ट रूप से कहा है कि पहलगाम हमले पर राष्ट्र की प्रतिक्रिया में सरकार को उसका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढें   कोई राष्ट्र तबतक सफल नहीं हो सकता जब तक कि उसकी जनता निराश है –राष्ट्रपति पौडेल

असदुद्दीन ओवैसी ने एक पोस्ट में लिखा,
मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!
इसी क्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस एयर स्ट्राइक को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद और अलगाववाद बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।
भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं।

यह भी पढें   सही को सही और गलत को गलत कहना ही जीवन की सच्ची पहचान : बिमल सरार्फ

कुल 9 ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक
भारत द्वारा चुने गए लक्ष्यों में से चार पाकिस्तान में थे और शेष पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे। सूत्रों ने कहा कि रसद के अलावा, पाकिस्तानी सेना और ISI ने इन शिविरों में आतंकवादियों के प्रशिक्षण की सुविधा के लिए विशेष सेवा समूह (SSG) की सेवाओं का इस्तेमाल किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com