Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकवाद के विरुद्ध हो रहे लडाई में चाहे कोई भी देश हो हमें उनका साथ देना चाहिए – रामहरि खतिवडा

 

काठमांडू, बैशाख २५ – नेपाली कांग्रेस के सांसद रामहरि खतिवडा ने मांग की है कि नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर की नियुक्ति जल्द से जल्द हो । साथ ही उन्होंने भारत पाकिस्तान के हमले को लेकर यह भी आग्रह किया है कि आतंकवाद के विरुद्ध हो रहे लडाई में चाहे कोई भी देश हो हमें उनका साथ देना चाहिए ।
आज (गुरुवार) प्रतिनिधिसभा की बैठक में सांसद खतिवडा ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि आईपीओ निष्कासन स्वीकृति के लिए धितोपत्र के अध्यक्ष द्वारा कमीशन मांगने का मामला उजागर हो गया है । उन्होंने कहा कि “धितोपत्र बोर्ड के अध्यक्ष का कमीशनको काण्ड बाहर आ चुका है और इसके बारे में सरकार को जवाब देनी चाहिए ।”
उन्होंने इस बात की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षण करवाया कि भारत–पाकिस्तान आदि देशों में हो रहे तनाव का समाधान करने के लिए हमारी सरकार को तैयार रहना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि –आतंकवाद के विरुद्ध हो रहे लडाई में चाहे वह कोई भी देश हो हमें उनका साथ देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *