Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच भारत ने 27 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक के लिए बंद किया

 

दिल्ली

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंचने के बाद करीब 430 नागरिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. ये भारत की कुल शेड्यूल उड़ानों का करीब 3 प्रतिशत है. इसके साथ ही 27 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है.

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने फ्लाइटराडर-24 प्लेटफॉर्म के फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के हवाले से बताया कि पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का एयरस्पेस का ज्यादातर हिस्सा नागरिक विमानों से फ्री कर दिया गया है. फ्लाइट को ट्रैक करने वाले पोर्टल के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपर हवाई क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर एवं गुजरात के बीच भारत के पश्चिमी क्षेत्र में नागरिक हवाई यातायात नहीं है. इसकी वजह एयरलाइनों द्वारा संवेदनशील क्षेत्र से दूरी बनाए रखना है.एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसके संपर्क केंद्रों पर वर्तमान में बहुत अधिक कॉल आ रही हैं. जिन एयरपोर्ट्स को बंद रखा गया है, उनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, ग्वालियर और हिंडन शामिल हैं.

यह भी पढें   दुनियाँ की नजरों में नहीं, अपने अंतर्मन की नजरों में बड़ा बनें : बिमल सरार्फ

एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयरलाइन ने कहा कि हमारे सभी प्रतिनिधि सक्रिय रूप से ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं. कुछ मामलों में संपर्क होने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है. कृपया निश्चिंत रहें, हम आपकी सहायता के लिए यहां हैं. एयरलाइन ने आगे कहा कि जिन ग्राहकों की उड़ानें वर्तमान व्यवधानों से प्रभावित हैं, उनके लिए एयर इंडिया कैंसिलेशन पर फुल रिफंड और रीशेड्यूलिंग पर वन-टाइम छूट की पेशकश कर रही है. यह 10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है.

यह भी पढें   साम्प्रदायिक हिंसा रोकने में कहाँ चुक रही है सरकार ?: डॉ.श्वेता दीप्ति

एयर इंडिया ने कहा कि हम हमारे सैन्य और रक्षा कर्मियों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए आभारी हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com