Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार ने एक्स को 8000 पाकिस्तान अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया

 

नई दिल्ली.

भारत सरकार ने एक्स को 8000 पाकिस्तान अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. एक्स को भारतीय सरकार ने आदेश दिए हैं कि वह भारत में 8000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करे. इन आदेशों का पालन न करने पर एक्सस कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों को भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. इन आदेशों में इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी और प्रमुख X यूजर्स के अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग शामिल है. अधिकतर मामलों में, भारतीय सरकार ने यह नहीं बताया है कि किस पोस्ट ने भारत के स्थानीय कानूनों का उल्लंघन किया है.

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

एक्स का क्या कहना है?
एक्स का कहना है कि कई अकाउंट्स के लिए हमें कोई सबूत या कारण नहीं मिला है कि उन्हें ब्लॉक क्यों किया जाए? आदेशों का पालन करने के लिए हम केवल भारत में निर्दिष्ट अकाउंट्स को ब्लॉक करेंगे. हमने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. एक्स का कहना है कि पूरे अकाउंट्स को ब्लॉक करना न केवल अनावश्यक है, बल्कि यह मौजूदा और भविष्य की सामग्री की सेंसरशिप के बराबर है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार के खिलाफ है. यह एक आसान निर्णय नहीं है, लेकिन भारत में प्लेटफॉर्म को सुलभ बनाए रखना भारतीयों की जानकारी तक पहुंच के लिए महत्वपूर्ण है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com