Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘भारत और पाकिस्तान जंग में शामिल नहीं होगा अमेरिका’

 

न्यूयॉर्क:

 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह एक ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होगा जो “मूल रूप से हमारा मामला नहीं है”. हालांकि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को नियंत्रित नहीं कर सकता, वह इन दोनों परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है, उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा. वेंस से जब पूछा गया कि ट्रंप प्रशासन भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध के बारे में कितना चिंतित है, तो उन्होंने कहा, “देखिए, हम किसी भी समय परमाणु शक्तियों के टकराने और बड़े संघर्ष के बारे में चिंतित हैं.”
पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने एक बड़ा बयान है. उन्होंने कहा, “आतंकवाद को समर्थन देकर पाकिस्तान ने संघर्ष शुरू किया; अब समय आ गया है कि अमेरिका उसे आतंकवाद प्रायोजक राष्ट्र घोषित करे.” पहलगाम हमले के बाद भारत ने इसका बदला लेने के लिए 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार भारत के सीमाई राज्यों पर मिसाइल से हमले कर रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com