कर्णाली नदी में दो किशोर लापता
काठमांडू, बैशाख २७ – कर्णाली नदी में एक किशोर लापता हो गया है ।
शुक्रवार कालीकोट के पचाल झरना गाँवपालिका–८ स्थित कर्णाली नदी में स्नान करने के लिए कालीकोट के ही नरहरी गावँपालिका–१ कोटवारी के १६ वर्षीय बिराज विष्ट गया था । विष्ट नदी में नहाते समय डूबने से लापता हो गया था ।
शुक्रवार को ही दैलेख के चामुण्ड विन्दासैनी नगरपालिका–९ स्थित कर्णाली नदी में १६ वर्षीय भुवन सार्की भी लापता हो गया था ।
इन दोनों बच्चों की तलाश में शनिवार गोताखोर परिचालन किया गया है ।ये जानकारी सशस्त्र पुलिस के सहायक प्रवक्ता डिएसपी शैलेन्द्र थापा ने दी है ।
विष्ट की तलाश के लिए सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. ६ महेश्वरी बाहिनी मुख्यालय सुर्खेत से ५ गोताखोर की टीम को तैनात किया है ।
भुवन की तलाश के लिए सशस्त्र पुलिस बल नेपाल जलविद्युत आयोजना सुरक्षा बेस डाव से सुरक्षाकर्मी को तैनात करने की जानकारी डिएसपी थापा ने दी है ।
शुक्रवार की शाम तक तलाश किए जाने के बाद भी जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो आज सुबह से ही तलाश जारी है ।


