Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसीसी महिला टी–२० एशिया क्वालीफायर –नेपाल ने बहरीन को पराजित किया

 

काठमांडू, बैशाख २७ – आइसीसी महिला टी–२० विश्वकप के एशिया क्वालीफायर में नेपाल ने बहरीन को पराजित किया है ।
शनिवार की सुबह को हुए इस खेल में नेपाल ने बहरीन को ९ विकेट से पराजित किया है । क्वालीफायर में यह नेपाल की पहली जीत है ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बहरीन ने ५ ओवर में १ विकेट की क्षति में ४१ रन बनाया । कप्तान दीपिका रसाङ्सगिका ने ३४ रन बनाए । नेपाल के लिए पूजा महतो ने १ विकेट लिया ।
४२ रन के लक्ष्य को पार करने के लिए नेपाल ने ४२ ओवर में १ विकेट की क्षति में पूरा कर लिया । नेपाल के लिए कविता कुँवर ने १८ रन बनाए । सम्झना खड्का १३ और कप्तान इन्दु बर्मा ७ रन में नॉटआउट रही ।
टॉस जीतकर नेपाल ने गेंदबाजी को चुना था । बारिश के कारण खेल देरी से शुरु हुआ । २० ओवर के खेल को घटाकर ५ ओवर में सिमित किया गया ।
शुक्रवार नेपाल और हांगकांग बीच पहला मैच होने वाला था लेकिन वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed