Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह कृषि क्षेत्र में उतरने की तैयारी में !

 
मण्डनदेउपुर में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह तथा उनके समर्थक

काठमांडू, १० मई । क्या आपको विश्वास हो रहा है कि पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह अब कृषि करने जा रहे हैं ? शायद नहीं ! लेकिन हां, यह सच है कि वे कृषि कार्यों में रुचि दिखा रहे हैं । यह जानकारी हमें काभ्रेपलाञ्चोक जिले से मिली है ।
पूर्वराजा शाह हाल ही में मण्डनदेउपुर नगरपालिका–५ के मार्से गांव गए थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे अपने ४२ रोपनी जÞमीन का निरीक्षण करने के लिए वहां गए थे । शाह ने इस स्थान पर कोई कृषि उद्योग शुरू करने का विचार किया है ।
यह भी कहा गया है कि स्थानीय एक एमाले नेता की जÞमीन कुछ समय पहले शाह ने अपनी बहु हिमानी के नाम पर खरीदी थी । पूर्वराजा शाह के साथ उनकी पत्नी कोमल, पूर्वयुवराज्ञी हिमानी, नातिनियों सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे ।
हिमानी शाह ने कहा था कि “क्या कृषि में कुछ किया जा सकता है ?” इसी विचार के साथ शाह परिवार काभ्रे पहुंचे थे ।
स्रोत के अनुसार, “पूर्वराजा परिवार ने कृषि आधारित कुछ काम शुरू करने के लिए इस जÞमीन का निरीक्षण किया है । हिमानी का मानना है कि कृषि क्षेत्र में काम करके ३–४ सौ लोगों को रोजगार दिया जा सकता है ।”
वर्तमान में हिमानी ट्रस्ट उसी स्थान पर काम कर रहा है । पूर्वराजा परिवार के सदस्य कुछ दिनों के लिए काभ्रेमें रहेंगे । हाल ही में, पूर्वराजा का परिवार नगरकोट में रह रहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com