Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिर बंद हुआ हेटौंडा सिमेन्ट उद्योग का उत्पादन

 

काठमांडू, १० मई । सिर्फ एक महीने पहले पुनः संचालन में आया हेटौंडा सिमेन्ट उद्योग एक बार फिर से बंद हो गया है । शुक्रवार से इसका उत्पादन रुक गया है । प्राप्त सुचना अनुसार उद्योग की कुछ उपकरणों में खराबी आ गई है । बीते छह महीनों से यह उद्योग आर्थिक संकट के कारण कोयला सहित आवश्यक कच्चा माल और उपकरण खरीदने में असमर्थ था, जिसके कारण सिमेन्ट का उत्पादन ठप्प पड़ा था ।
करीब चार हफ्ते पहले उत्पादन फिर से शुरू किया गया था, लेकिन अब कुछ कल–पुर्जों की मरम्मत और कुछ उपकरणों की खरीद व स्थापना आवश्यक होने के कारण उत्पादन एक सप्ताह के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है । बताया गया है कि वर्तमान में जो सिमेन्ट पहले से उत्पादित है, उसे बोरों में पैक करने का कार्य जारी है । पूर्व में यह उद्योग प्रतिदिन १८ हजार बोरा सिमेन्ट उत्पादन करता था, लेकिन उपकरणों की जर्जर स्थिति के कारण अब यह संख्या घटकर १२ हजार बोरा प्रतिदिन रह गई है ।
यह उद्योग मकवानपुर के भैँसे, ओखरेखानी और धादिङ जिले के जोगीमाराबाट से रोजाना चूनापत्थर (चूना पत्थर) लाकर उत्पादन के लिए उपयोग करता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *