हम चुनौतियों के विरुद्ध लड़ने का संकल्प ले चुके हैं – प्रचण्ड
काठमांडू, बैशाख २७ – नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि हम यथास्थिति को तोड़ते हुए रुपान्तरण सहित समाजवादी क्रान्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं ।
शनिवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा में निर्मल लामा स्मृति दिवस को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि एकबार फिर कम्युनिष्ट आन्दोलन को क्रान्तिकारी आदर्श और निष्ठा की ओर अग्रसर करने का लक्ष्य लेते हुए आगे बढ़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि हम चुनौतियों के विरुद्ध लड़ने का संकल्प ले चुके हैं । विचार, मुद्दा, वर्ग, समुदाय को केन्द्रित कर एक बार यथास्थिति को तोड़ने और रुपान्तरण सहित क्रान्ति को समाजवादी क्रान्ति में ले जाने की गति के साथ काम कर रहे हैं ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने ओराप लगाते हुए कहा कि अभी प्रतिक्रियावादी और अवसरवादी ताकतें उनके विरुद्ध घेराबन्दी करने, भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं ।
“नेताओं को हम नेता ही रहने दें उनको देवत्वकरण नहीं करें ।
उन्होंने कहा कि – प्रत्येक पार्टी और नेताओं की अपनी सीमाएं होती है । ये कमजोरियां भी होती है ।
प्रचण्ड ने यह भी कहा कि लेनिन की तरह उनका भी मानना है कि कोई भी व्यक्ति सीमाओं और कमजोरियों से रहित नहीं होता । अंत में, उन्होंने समाजवाद की दिशा में अविचलित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

