Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुरू हुआ सगरमाथा आरोहण

 
माउन्ट एभरेष्ट

काठमांडू, १० मई । वसंत ऋतु २०२५ का सगरमाथा (एवरेस्ट) आरोहण औपचारिक रूप से शुरू हो गया है । शुक्रवार की दोपहर, सात शेरपाओं की एक टीम ने दुनिया की सर्वोच्च चोटी सगरमाथा की चोटी पर रस्सी (रोप) फिक्स करते हुए इस वर्ष के आरोहण सत्र की शुरुआत की । नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, एवरेस्ट की चोटी तक मार्ग बन जाने के साथ ही औपचारिक रूप से आरोहण की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है । एटके एक्सपीडिसन नामक कम्पनी के नेतृत्वकर्ता अशोक लामा के नेतृत्व में यह शेरपा टोली चोटी तक पहुँची ।
इस सफल अभियान में शामिल सात शेरपा हैं, छिरिंग पेम्बा शेर्पा, पेम नुर्बु शेर्पा, टासी शेर्पा, कर्मा ग्याल्जेन शेर्पा, टासी ग्याल्जेन शेर्पा, पासतेन्जी शेर्पा, अशोक लामा (नेता) । हालाँकि, ‘रोप फिक्सिंग’ के लिए कुल १६ शेरपाओं की टीम तैनात थी, लेकिन चोटी तक केवल सात ही पहुँच पाए ।
पर्यटन विभाग के निर्देशक लीलाधर अवस्थी ने जानकारी दी किचोटी तक रस्सी फिक्स हो चुकी है, अब मौसम को ध्यान में रखते हुए विदेशी पर्वतारोही भी आरोहण शुरू करेंगे । उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि पहले समिट विंडो में ही सबसे अधिक चढ़ाइयाँ होंगी, क्योंकि मौसम इस बार काफी अनुकूल है ।
पर्यटन विभाग के अनुसार, अभी तक ४४ आरोहण समूहों के कुल ४२१ पर्वतारोहियों को सगरमाथा आरोहण की अनुमति मिल चुकी है । विभाग का मानना है कि कुछ और दल इसमें जुड़ सकते हैं । गत वर्ष वसन्त सत्र में भी ४२१ संख्या ने ही आरोहण के लिए अनुमति ली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *